फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से नाबालिग की मौत

Sat, 31 Jan 2026 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
अर्जुन। फाइल फोटो 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पंचकूला हाईवे पर शुक्रवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में 16 वर्षीय अर्जुन की जान चली गई। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अर्जुन गांव रेड़ा माजरा का रहने वाला था। परिजनों के अनुसार अर्जुन परिवार का सबसे छोटा बेटा था और कम उम्र में ही जिम्मेदारियों का बोझ उठा रहा था। वह पंचकूला हाईवे पर कढ़ी-चावल की रेहड़ी पर काम करता था और उसी से परिवार का खर्च चलाने में मदद करता था। मृतक के भाई रवि ने बताया कि शुक्रवार सुबह अर्जुन बाइक से काम पर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव हरनौल के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने वाहन को पीछे करते समय टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अर्जुन बाइक सहित सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अर्जुन की मां का पहले ही निधन हो चुका है और वह अपने पिता व बड़े भाई के साथ रहता था।

अर्जुन। फाइल फोटो 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें