फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मकान में लगी भीषण आग, सो रहे परिवार के आठ सदस्य बचे

Tue, 23 Dec 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
लोहरान गली में मकान में लगी आग से जला सामान। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी स्थित लोहरान गली में सोमवार को एक मकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि घर के एक कमरे में रखा लगभग सारा सामान जलकर राख हो गया। हादसे के समय घर में बच्चों सहित परिवार के आठ लोग सो रहे थे।
गनीमत रही कि समय रहते सभी की जान बच गई और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग घर के बाहर एकत्र हो गए। कुछ ही देर में पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। संकरी गली के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी घर तक नहीं पहुंच सकी, जिससे आग बुझाने में दिक्कत आई। इसके बावजूद कर्मचारियों ने लंबी पाइप के सहारे करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

घर में रहने वाले पारस ओबरॉय ने बताया कि वह प्रिंटिंग प्रेस का काम करते हैं। उनके घर में माता-पिता, चाचा-चाची और पत्नी व बच्चों सहित कुल आठ सदस्य रहते हैं। रात को सभी ने दरवाजे और बिजली के स्विच बंद कर सो गए थे। पारस अपनी पत्नी और छोटी बच्ची के साथ पहली मंजिल पर बने कमरे में सो रहे थे। सुबह करीब चार बजे अचानक एक धमाके की आवाज सुनाई दी, जिससे उनकी नींद खुल गई।
बाहर से टूटने जैसी आवाजें आने लगीं। जब पारस ने कमरे का दरवाजा खोलकर बाहर देखा तो सामने वाले कमरे में आग की लपटें उठ रही थीं। दुर्भाग्य से बाहर निकलने का रास्ता भी उसी कमरे से होकर था, जिस कारण वह अपनी पत्नी और बच्ची के साथ अंदर ही फंस गए। नीचे मौजूद परिजनों और पड़ोसियों ने शोर मचाया और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
विज्ञापन

आग की चपेट में आकर कमरे में रखा फ्रिज, वॉशिंग मशीन, तीन सोफे, पंखे और अन्य फर्नीचर जल गए। इस दौरान पारस के पिता राकेश ओबरॉय को भी मामूली चोट आई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

लोहरान गली में मकान में लगी आग से जला सामान। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें