फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घर में घुसकर युवती पर चाकू से वार

Wed, 28 Oct 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
युवती के घर हमले के साक्ष्य जुटाती फॉरेंसिक टीम। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। देवधर गांव में मंगलवार देर शाम एक युवक ने घर में घुसकर युवती पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के समय युवती घर पर अकेली थी। हमले में घायल युवती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई।
पुलिस के अनुसार मंगलवार देर शाम युवती अपने घर पर अकेली थी। इसी दौरान एक युवक घर में घुस आया और उस पर चाकू से वार कर दिया। आरोपी को युवती की मौसी का लड़का बताया जा रहा है। युवती पर हमला करने के बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी रोहताश ने बताया कि ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवती पर चाकू से हमला करने के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें