फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: औषधीय और फूलों से मकान की छत पर महक रही हरी-भरी बगिया

Mon, 19 May 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। दुर्गा गार्डन में रहने वाले कमल विताक्ष ने अपने घर की छत पर सुंदर बगिया को तैयार है। वे पिछले 24 साल से बगिया का भरपूर ख्याल रख रहे हैं। वे जहां एमएम फाइनल करने के बाद प्रोफेसर की पढ़ाई कर रहे, वहीं उनके द्वारा तैयार की गई बगिया में सुंदर फूलों के साथ महक रही है। बगिया में उनकी देखरेख में विभिन्न प्रजातियों के 200 पौधे फल फूल रहे हैं।
विज्ञापन

कमल ने बताया कि उन्हें बचपन से घर में बगिया बनाने का शौक रहा है। वे बगिया के तैयार पौधों को तैयार करने के बाद लोगों को भी बांटने का कार्य करते हैं। वे प्रतिदिन अपनी बागवानी में एक घंटा बिताते हैं। इसके अलावा लोगों को भी इस तरह की बगिया बनाने के लिए प्रेरित भी करते हैं। इसके अलावा वे अपने दोस्ताें के जन्मदिन पर भी उन्हें पौधा ही उपहार में भेंट करते हैं। उनका संदेश ये है पर्यावरण को बनाए रखने के लिए लोगों को आगे आना होगा, तभी हम जीवन को शुद्ध पर्यावरण दे सकते हैं।
विज्ञापन

औषधीय -तुलसी, करी पत्ता, नीम, बेल पत्र, रामा श्याम तुलसी, हार श्रृंगार।
फल - अनार, अमरूद ।
फूल - गुलाब, माेंगरा, कंटीला, गेंदा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें