फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शॉर्ट सर्किट होने से बुटीक में लगी आग

Mon, 27 Oct 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बुटीक में लगी आग बुझाता दमकल विभाग का कर्मचारी। सोशल मीडिया - फोटो : credit
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आईटीआई रोड स्थित अमर मार्केट में शनिवार देर रात बुटीक में आग लग गई। बुटीक से धुआं उठता देख पास में जिम कर रहे युवक मौके पर पहुंचे और डायल-112 पर सूचना दी। डायल-112 टीम से जानकारी दमकल की दो गाड़ियों सहित पहुंचे कर्मियों ने आधे घंटे में आग बुझाई। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
घटना के प्रत्यक्षदर्शी रोहित ने बताया कि मार्केट के प्रथम तल पर जिम है,। वह रात साढ़े 11 बजे वह जिम में था। तभी देखा कि भूतल की दुकान से धुआं उठ रहा है। यह बात जिम में अन्य साथियों को बताया। सभी ने नीचे आकर देखा तो जसमीत बुटीक में आग लगी थी। तुरंत इस बारे में डायल-112 और आसपास के दुकानदारों को सूचित किया।
विज्ञापन

मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। तभी दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कर्मचारियों ने दुकान का बंद शटर को लोहे की रॉड से तोड़ा। इसके बाद दमकल गाड़ी के पानी से आग बुझानी शुरू की गई।
विज्ञापन

मौके पर एक दमकल गाड़ी का पानी खत्म होने पर तुरंत दूसरी गाड़ी मंगाई गई, जिससे आग को बुझाया जा सका। तब तक दुकान में रखा बुटीक के सामान सहित इनवर्टर व बिजली उपकरण जल चुके थे। गनीमत रही कि साथ सटी दुकानों तक आग नहीं पहुंची, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। जिला दमकल अधिकारी पंकज पराशर का कहना है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है, जिसकी जांच की जा रही है। कर्मचारियों से मुस्तैदी से आग पर काबू पाकर बड़ा हादसा बचा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें