फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: 33 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

Mon, 27 Oct 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने दो स्थानों से 33 ग्राम स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। सेल के इंचार्ज अरुण कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवक बाइक पर कलानौर से होकर उत्तर प्रदेश से हरियाणा में प्रवेश करेगा। टीम ने नाकाबंदी कर बाइक सवार युवक को रोका। तलाशी लेने पर 20 ग्राम स्मैक बरामद हुई। उसकी पहचान लक्ष्मी गार्डन निवासी शुभम के तौर पर हुई। इसी तरह कामी माजरा के पास एक युवक की तलाशी लेने पर उससे 13 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी की पहचान रायपुर निवासी सलीम के तौर पर हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें