फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कुत्ते ने गली में खेल रही बच्ची का मुंह नोचा, गंभीर

Thu, 04 Sep 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांव डिक्का टपरी में एक कुत्ते ने गली में खेल रही चार वर्षीय बच्ची पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्ची के गाल को बुरी तरह से नोच लिया और चेहरे पर पंजे भी मारे। बच्ची की चीखें सुन परिजन घर से बाहर आए और डंडे से डराकर कुत्ते को भगाया। इसके बाद बच्ची को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे।
गांव डिक्का टपरी निवासी मनोज ने बताया कि गांव की गलियों में कुत्तों की संख्या बढ़ गई है। गली में बच्चों को खेलने के दौरान यह हमला करते हैं। मंगलवार की दोपहर उनकी चार वर्षीय बेटी रूही गली में खेल रही थी। तभी एक कुत्ते ने रूही पर हमला कर दिया। रूही रोते हुए चिल्लाई। आवाज सुनकर परिवार के लोग घर से बाहर आए तो देखा कि कुत्ते ने रूही को जमीन पर गिरा रखा है। कुत्ता रूही के चेहरे को नोच रहा था। तुरंत डंडे का डर दिखाकर कुत्ते को भगाया। रूही के गाल से काफी खून बह रहा था। कुत्ते ने उसके चेहरे पर पंजे भी मारे। इससे वहा काफी डर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से हतप्रभ परिवार वाले रूही को तुरंत लेकर जिला नागरिक अस्पताल यमुनानगर लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने रूही को एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगाए। इसके बाद सर्जरी के लिए रेफर कर दिया। मनोज ने बताया कि गांव में कुत्तों का काफी आतंक है। इनकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। प्रशासन द्वारा कुत्तों के काटने की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के इंतजाम करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें