फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हड़ताल में चक्का जाम का एलान

Wed, 04 Feb 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
यमुनानगर बस स्टैंड पर प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मचारी। स्वयं - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन (सर्व कर्मचारी संघ) के आह्वान पर यमुनानगर डिपो के रोडवेज कर्मचारियों ने मंगलवार को गेट मीटिंग की। इस दौरान यमुनानगर बस स्टैंड परिसर में नारेबाजी कर सभी ने 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में हिस्सा लेकर चक्का जाम करने का निर्णय लिया।
पदाधिकारियों ने निजीकरण की नीति व कर्मचारी विरोधी चारों लेबर कोड रद करने की मांग की। साथ ही आठवें वेतन आयोग का गठन, समान काम-समान वेतन, पुरानी पेंशन बहाली और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग की। डिपो प्रधान महिपाल सौदे ने कहा कि प्रदेश सरकार व परिवहन विभाग के उच्च अधिकारियों से कई दौर की बात में विभाग के कर्मचारियों की बनाई गई तबादला नीति खामियों पर यूनियन लिखित आपत्ति जताते हुए तबादला नीति रद करने की मांग कर चुकी है।
विज्ञापन

कर्मचारी नीति से दुखी है, इसलिए नीति को रद किया जाए। डिपो सचिव राजेश कांबोज ने मांग की कि सरकार चालकों-परिचालकों का आपसी स्थानांतरण किया जाए। साथ ही कर्मचारियों को गृह जिले में भेजा जाए। अगर सरकार नीति लागू करना चाहती है तो रोडवेज कर्मचारी आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। आनलाइन तबादला नीति का डट कर विरोध करेंगे।
विज्ञापन

राज्य नेता सुशील, कोषाध्यक्ष रमेश शयोकंद, चंद्रभान ने कहा कि सरकार वादे के अनुसार सभी खाली पदों पर पदोन्नति करें। चालकों-लिपकों, परिचालकों का पे ग्रेड बढ़ाए, चालक-परिचालकों को एक माह में 30 रात्रि ठहराव के भुगतान करे और चालक-परिचालक, निरीक्षक, उपनिरीक्षक व कर्मशाला के कर्मचारियों को मिलने वाले देय अर्जित अवकाश पूर्व की भांति एक वर्ष में 33 अवकाश मिले। साथ ही अन्य मांगों को पूरा करने के लिए मुख्यालय पत्र अनुसार बातचीत कर समस्याओं का समाधान करे। मौके पर संजय कुमार, महेंद्र पाल, विजय कुमार, मायाराम, जनकराज, परमजीत कौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें