फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खैर की लकड़ी से लदी कार, पिकअप पकड़ी

Wed, 31 Dec 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
पकड़ी गई खैर की लकड़ी से भरी स्विफ्ट कार। विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। क्षेत्र के जंगलों में खैर की अवैध कटाई पर वन्य जीव प्राणी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में वाहनों को जब्त किया है। डारपुर और देवधर जंगलो से काटे गए खैर के पेड़ों की लकड़ी ले जाते हुए एक स्विफ्ट कार और एक पिकअप को पकड़ा गया है। दोनों मामलों में आरोपियों की पहचान कर ली गई है और वन अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
डारपुर जंगल में 27 दिसंबर की सुबह जंगल में पांच खैर के पेड़ कटे पाए गए थे। मौके पर मिले अवशेषों के आधार पर विभाग ने डैमेज रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इसके अगले दिन सूचना मिली कि कटे हुए पेड़ों की लकड़ी स्विफ्ट कार में भरकर इब्राहिमपुर से जाटांवाला की ओर बेचने के लिए ले जाई जा रही है। सूचना पर वन विभाग ने नाकाबंदी की।
विज्ञापन

देर रात करीब साढ़े 11 बजे संदिग्ध स्विफ्ट कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने गाड़ी भगाने की कोशिश की। पीछा करने पर कार गांव के एक घर के परिसर में मोड़ते समय लकड़ी के खूंटे से टकरा गई और क्षतिग्रस्त होकर रुक गई। विभाग की टीम को देखकर कार सवार चारों युवक भाग गए। कार की तलाशी में खैर की लकड़ी के 20 टुकड़े बरामद किए गए।
भागे आरोपियों की पहचान मुंतजिर, कुर्बान, फरदीन निवासी जाटांवाला और नूर हुसैन निवासी इब्राहिमपुर के रूप में हुई है। ब्लॉक दरोगा मोबीन खान और वन्य जीव प्राणी विभाग इंस्पेक्टर लीलू राम के अनुसार सभी के खिलाफ वन्य जीव प्राणी अधिनियम 1972 की धारा 50 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
दूसरा मामला देवधर जंगल से सामने आया है, जहां तस्करों ने 13 खैर के पेड़ काट डाले। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने नाकाबंदी कर जांच शुरू की। इस दौरान खैर की लकड़ी से भरी एक पिकअप आती दिखाई दी। टीम को देखते ही पिकअप सवार वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए, हालांकि उनकी पहचान कर ली गई है।
विज्ञापन

देवधर ब्लॉक इंचार्ज विकास नेहरा और वन रेंज अधिकारी राजीव कांबोज ने बताया कि पिकअप को कब्जे में लेकर थाने में शिकायत दे दी गई है। दोनों ही मामलों में विभाग ने स्पष्ट किया है कि संरक्षित वन क्षेत्र में अवैध कटाई और तस्करी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पकड़ी गई खैर की लकड़ी से भरी स्विफ्ट कार। विभाग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें