रादौर। मंधार गांव में हिंदू सम्मेलन समिति की ओर से रविवार को हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। वक्ताओं ने युवाओं को भारतीय संस्कृति से जोड़ने का आह्वान किया।
इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य युवाओं को अपनी संस्कृति और विचारधाराओं से अवगत कराना है, ताकि वे धर्म को समझकर समाज कल्याण में भूमिका निभा सकें। उन्होंने कहा कि युवा जागृत होंगे तभी समाज एकता के सूत्र में बंधेगा। कार्यक्रम में गणमान्य लोगों को सत्यार्थ प्रकाश पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मास्टर सतपाल कांबोज, मान सिंह आर्य, प्रदीप चौधरी सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।