फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शहीद एक्सप्रेस में मिला गांजा से भरा बैग

Tue, 04 Jun 2024 04:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




यमुनानगर। बिहार से जयनगर रेलवे स्टेशन से अमृतसर जा रही शहीद एक्सप्रेस (14673) से चेकिंग के दौरान लावारिस हालत में बैग मिला है। टीटीई ओपेन्द्र पाल सिंह की सूचना पर जीआरपी ने बैग को कब्जे में लेकर जांच की तो चार पैकेटों में भरी हुई सात किलो 900 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जीआरपी एएसआई बलजीत सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।
राजकीय रेलवे पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक सतप्रकाश ने बताया कि रविवार सुबह करीब 11.35 बजे यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पर शहीद एक्सप्रेस आकर रुकी। यह ट्रेन जयनगर रेलवे स्टेशन से अमृतसर जा रही थी। इस दौरान जीआरपी थाना से एएसआई राजेंद्र कुमार, परमेश्वर तिवारी व मुख्य सिपाही लक्ष्मी देवी रेलवे स्टेशन पर जांच कर रहे थे। उन्हें पता लगा कि शहीद एक्सप्रेस ट्रेन के कोच नंबर ए-3 में लावारिस बैग रखा है।
विज्ञापन

जब वह जांच के लिए ट्रेन के पास पहुंचे तो टीटीई ओपेंद्र पाल सिंह ने उन्हें सीट पर लावारिश रखे बैग को उठाकर दिया। टीटीई ने बताया कि कोई व्यक्ति यह बैग सीट पर रखकर चला गया है। यह संदिग्ध हालात में रखा था। उनकी टीम ने बैग को कब्जे में लिया। जब इस बैग को खोल कर जांच की गई तो उसमें चार पैकेट खाकी टेप से लिपटे मिले। इन पैकेटों का वजन किया गया। चारों पैकेटों का वजन सात किलो 960 ग्राम हुआ।
विज्ञापन

पैकेटों को खोलकर जांच की गई तो उसमें से गांजा बरामद हुआ, जिसका वजन सात किलो 900 ग्राम हुआ। प्राथमिक जांच में सामने आया कि नशा तस्कर बिहार या उत्तर प्रदेश से गांजा बेचने के लिए ट्रेन में यह बैग लेकर आ रहा था। पकड़े जाने के डर से वह इसे लावारिस छोड़कर भाग निकला। थाना प्रभारी निरीक्षक सतप्रकाश का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज पर संदिग्ध युवकों की तलाश की जा रही है। नशा तस्कर का पता लगाकर जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें