फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पुर्तगाल भेजने के नाम पर हड़पे 12.40 लाख रुपये

Mon, 12 May 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। विदेश भेजने के नाम पर चार आरोपियों ने 112.40 लाख रुपये की चपत लगा दी। यह धोखाधड़ी गांव उधमगढ़ निवासी साहिल सैनी व उसके भाई के साथ हुई है। आरोपियों ने न तो दोनों भाइयों को विदेश भेजा और न ही पैसे वापस किए। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
 शिकायत में गांव उधमगढ़ के साहिल सैनी ने बताया कि वह और उसका भाई पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार के लिए विदेश जाना चाहते थे। इस दौरान उनकी मुलाकात आरोपी शैलेश परमार, जितेंद्र सिंह, शक्ति कुमार व हरसिल के साथ हुई। आरोपियों ने कहा कि वह दोनों भाइयों को पुर्तगाल भेज देंगे। इसके लिए करीब 15 लाख रुपये का खर्च आएगा। उसने आरोपियों पर विश्वास करके हां कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपियों ने उनसे अलग-अलग करके 12.40 लाख रुपये और उनके दस्तावेज ले लिए। आरोपियों ने काफी समय बीत जाने के बाद भी उन्हें पुर्तगाल नहीं भेजा। जब उन्होंने इस बारे आरोपियों से बात की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। परेशान होकर उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें