फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मंडियों में हुई 84,409 एमटी धान की खरीद

Sat, 04 Oct 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले की सभी 13 मंडियों में 84,409 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। इसमें खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 33,259 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा 30,383 मीट्रिक टन, हरियाणा भंडारण निगम द्वारा 20,767 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। ये जानकारी डीएफएससी जतिन मित्तल ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि व्यासपुर अनाज मंडी में 9,114 मीट्रिक टन, छछरौली अनाज मंडी में 7,895 मीट्रिक टन, गुमथला राव अनाज मंडी में 2,316 मीट्रिक टन, जगाधरी अनाज मंडी में 13,814 मीट्रिक टन, जठलाना अनाज मंडी में 607 मीट्रिक टन, खारवन अनाज मंडी में 1,335 मीट्रिक टन, प्रतापनगर अनाज मंडी में 3,482 मीट्रिक टन, सरस्वती नगर अनाज मंडी में 21,261 मीट्रिक टन, रादौर अनाज मंडी में 11,320 मीट्रिक टन, रणजीतपुर अनाज मंडी में 3,511 मीट्रिक टन, रसूलपुर मंडी में 3,194 मीट्रिक टन, साढौरा अनाज मंडी में 6,460 मीट्रिक टन, यमुनानगर अनाज मंडी में 100 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। उन्होंने मंडी में बिजली, स्वच्छ पानी, शौचालयों आदि सुविधाओं को दुरूस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें