फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को 80 मरीजों ने दी मात, 49 नए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में कोरोना संक्रमण रफ्तार धीमी हो चली है। मंगलवार को 80 संक्रमित मरीजों ने कोरोना को मात दी है। वहीं 49 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि नौ संक्रमित शवों का अंतिम संस्कार कोरोना गाइडलाइन के तहत किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने चार मौतों की पुष्टि की है।
जिले में कोविड-19 का रिकवरी रेट 96.88 प्रतिशत हो गया है। कुल आबादी का 27.28 प्रतिशत का कोरोना की जांच हो चुकी है। अब तक जिले में कुल 24,216 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 23,462 स्वस्थ हो चुके हैं। सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि रादौर के गांव कुर्डी निवासी 56 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला की मौत ईएसआई कोविड-19 अस्पताल में मौत हो गई। जम्मू कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला की मौत ईएसआई अस्पताल में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाबा अस्पताल में बलवंत राय कॉलानी निवासी 69 वर्षीय कोरोना संक्रमित वृद्ध की मौत कोरोना से हो गई। जबकि ईएसआई अस्पताल में राजपूताना मोहल्ला निवासी 56 वर्षीय अधेड़ की मौत कोरोना से हो गई। जानकारी अनुसार, अमादलपुर से 63 वर्षीय वृद्धा, छछरौली से 12 वर्षीय बच्चा, बिलासपुर से 57 वर्षीय अधेड़, कैंप से 73 वर्षीय वृद्धा व उत्तराखंड निवासी 49 वर्षीय अधेड़ की मौत कोरोना से हो गई। सभी का अंतिम संस्कार कोरोना गाइडलाइन के तहत किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें