फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: परिचय सम्मेलन में 75 परिवारों ने लिया हिस्सा

Mon, 27 May 2024 03:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। अरोड़वंश समाज जगाधरी-यमुनानगर की ओर से महाराजा अरूट की जयंती उपलक्ष्य में पंजाबी धर्मशाला में कार्यक्रम किया गया। संस्था के प्रधान सुभाष अरोड़ा ने बताया कि इस अवसर पर रक्तदान शिविर भी लगाया गया। साथ ही युवक-युवती परिचय सम्मेलन भी हुआ। इसमें 75 परिवारों ने हिस्सा लिया।
कई युवकों व युवतियों के अभिभावकों ने आपस में मुलाकात कर बच्चों के रिश्तों के विषय में बातचीत की। बताया कि यह एक सफल आयोजन. रहा है और इस प्रकार के आयोजन की समाज में बहुत जरूरत है। सुभाष अरोड़ा ने बताया कि हरियाणा में यह समाज की ओर से पहला प्रयास है। भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन करते रहेंगे। कार्यक्रम में निशुल्क रक्त जांच व आंख जांच शिविर भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें 80 लोगों को चश्में भी दिए गए। कार्यक्रम की शुरुआत हवन से हुई। समाप्ति पर सभी के लिए भोजन की व्यवस्था रही। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र चावला ने रक्तदान करने वालों को सम्मानित किए। अरोड़वंश समाज के सदस्यों ने सेवा कार्य में हाथ बटाया। इस दौरान दर्शन लाल खेड़ा, अशोक मेहंदीरत्ता, सतीश भाटिया, विजय भाटिया, हंसराज, वरुण बत्रा, दीपक, मुल्ख राज दुआ, सतपाल दुआ, अशोक नारंग, रबलजीत गंभीर, अनिल अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें