फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: 7000 नेत्र रोगियों को मिलेंगे चश्मे

Sat, 12 Jul 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। स्वास्थ्य विभाग हरियाणा की उज्ज्वल दृष्टि योजना के तहत शुक्रवार को मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल सिविल सर्जन डॉ. मंजीत सिंह ने मरीजों को चश्मे वितरित किए। इस मौके पर अस्पताल की पीएमओ डॉ. नवजोत किरण टिवाना, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विपुल गोयल उपस्थित रहे।
डॉ. मंजीत सिंह ने बताया कि अभियान के तहत नागरिक अस्पताल यमुनानगर में नेत्र रोग विभाग विशेषज्ञों द्वारा मरीजों की स्क्रीनिंग की जा रही हैं। 40 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की आंखों की जांच कर आवश्यकता अनुसार निशुल्क चश्मे प्रदान किए जाएंगे। डॉ. नवजोत किरण ने बताया कि उज्ज्वल दृष्टि योजना के तहत 7000 चश्मे नेत्र रोग विभाग में आए हैं, जो आवश्यकता अनुसार व दृष्टि नंबर अनुसार मरीजों को निशुल्क प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में आकर अपने नेत्रों की जांच करा सकते हैं। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विपुल गोयल व डॉ. निशा बुरा ने बताया कि 40 साल से अधिक आयु के लोगों की आंखों की रोशनी कम होने लगती है। इस उम्र के बाद मांसपेशियां कमजोर होने के कारण पास की नजर कमजोर होने लगती है। आजकल तो मोबाइल व टीवी के अधिक उपयोग के चलते 37 से 38 साल की उम्र में ही पास की नजर कमजोर हो जाती है। मधुमेह व बीपी से ग्रस्त मरीजों को तो नियमित तौर पर अपनी नेत्र जांच करानी चाहिए ताकि दृष्टि दोषों से मुक्त रखा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें