फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मिजोरम की टीम ने किया आंगनबाड़ी केंद्रों का दौरा

Sat, 12 Jul 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पोषण अभियान के अंतर्गत सुपोषित ग्राम पंचायत अभियान की समीक्षा के के लिए मिजोरम राज्य से चार सदस्यों की टीम ने जिले की आंगनबाड़ी केद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रों में बच्चों और महिलाओं को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी तरविंदर कौर ने बताया कि पोषण अभियान के तहत बच्चों के पोषण के स्तर की निगरानी करने के लिए पोषण ट्रैकर एप का उपयोग किया जा रहा है, जिसमें सिर्फ एक क्लिक पर बच्चों के पोषण संबंधी सारी जानकारी उपलब्ध होती है। टीम ने आंगनबाड़ी वर्करों का पोषण ट्रैकर पर दर्ज डाटा व एसएनपी की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोद भराई की रस्म निभाई

मिजोरम की टीम का आंगनबाड़ी केंद्रों पर महिला एवं बाल विकास और ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक तरीके से स्वागत किया तो टीम सदस्यों ने भी नमस्ते कह कर अभिवादन किया। टीम को सावन महीने में बनाए जाने वाले व्यंजन, गुलगुले भी चखाए। इस दौरान सदस्यों द्वारा गोद भराई की पारंपरिक रस्म की जिसमें गर्भवती महिला को पौष्टिक थाली भेंट की, बेटियों का जन्मदिन भी मनाया गया और पौधरोपण किया गया। मिजोरम टीम ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले बच्चों को सरकार की हर सुविधा मिलनी चाहिए। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कुसुम, किरण, जसविंदर कौर, कार्यवाहक जिला बाल संरक्षण अधिकारी रंजन शर्मा और सुपरवाइजर मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें