फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: वैकल्पिक विषय की परीक्षा पूरी, अब हिंदी की बारी

Thu, 06 Mar 2025 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
य​शिका।
विज्ञापन
जगाधरी। हरियाणा बोर्ड की दसवीं कक्षा के वैकल्पिक विषयों की परीक्षा बुधवार को जिले के 57 केंद्रों पर ली गई। नकल रहित परीक्षा करवाने के लिए सभी केंद्रों पर चाक चौकस प्रबंध किए थे। इस दौरान संस्कृति, उर्दू, पंजाबी, शारीरिक एवं स्वास्थ्य शिक्षा, चित्रकला, गृहविज्ञान, कंप्यूटर साइंस, संगीत हिंदुस्तानी, नृत्य, एनिमल हेसबेंडरी, संस्कृति साहित्य विषय की परीक्षा ली गई।
विज्ञापन

वैकल्पिक विषय होने के कारण विद्यार्थियों में भी काफी उत्साह देखने को मिला और बिना किसी तनाव के परीक्षा देने पहुंचे। वहीं, इन विषयों में नकल की संभावनाएं भी न के बराबर रहीं। चूंकि कई विषय ऐसे थे, जिसमें विद्यार्थियों की संख्या जिलेभर में 100 से 150 ही है। उत्साह के साथ विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
गहन जांच के बाद विद्यार्थियों को कक्ष में प्रवेश दिया गया। इस दौरान सभी परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र पर बने क्यूआर कोड से स्कैनिंग की गई और उसके बाद ही अंदर जाने दिया गया। सभी केंद्रों पर पुलिस का कड़ा बंदोबस्त किया गया था। परीक्षा केंद्रों के बाहर धारा 163 लगाई गई है। केंद्रों के सभी प्रवेश और निकास पर पुलिस तैनात रही और परीक्षा की निगरानी की। 10वीं की अगली परीक्षा सात मार्च को हिंदी विषय की परीक्षा है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ परीक्षा केंद्रों पर उड़नदस्तों का निरीक्षण भी जारी रहा। परीक्षा के लिए सात उड़नदस्ते बनाए गए हैं जोकि अलग-अगल केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। उपजिला शिक्षा अधिकारी शिव कुमार धीमान ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। किसी केंद्र पर नकल संबंधी मामला नहीं मिला। नकल रहित परीक्षा को लेकर केंद्रों पर सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी की टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी वर्कशॉप, डीएवी हाई स्कूल जगाधरी वर्कशॉप, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरनौल और स्यालबा के केंद्रों का निरीक्षण किया। इसके अलावा एसडीएम की फ्लाइंग ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। सभी जगह स्थिति सामान्य रही और नकल संबंधी मामला नहीं मिला।


फोटो:- 8

नहीं था कोई तनाव : शिवम

शिवम ने बताया कि परीक्षा को लेकर बिल्कुल भी तनाव नहीं था। चूंकि वैकल्पिक विषय की परीक्षा थी और यह विषय सरल है। वहीं, प्रश्नपत्र भी सामान्य था, जिसके उत्तर लिखने में कोई कठिनाई नहीं हुई। अच्छी तैयारी ने परीक्षा और ज्यादा सरल बना दी।

फोटो:- 9
सरल हैं यह विषय : यश
यश ने बताया कि परीक्षा को लेकर अच्छे से तैयार की थी। दो कठिन विषयों की परीक्षा हो चुकी है और उसका सबसे ज्यादा डर था। यह विषय सरल है और इसके उत्तर देने में कोई सूत्र का प्रयोग नहीं करना पड़ता है। जिस कारण इसे लेकर बिल्कुल भी डर व तनाव नहीं था।
फोटो:- 10

अच्छी हुई परीक्षा : यशिका

यशिका ने बताया कि बोर्ड की परीक्षा को लेकर कई दिनों से तैयारी कर रहे थे। बोर्ड की परीक्षा में थोड़ा डर और तनाव तो होता ही है। परंतु कठिन विषयों की परीक्षा अच्छी होने से उनका मनोबल और उत्साह बढ़ा है। जिससे अन्य विषयों की तैयारी भी अच्छे से चल रही है। यह परीक्षा भी अच्छी हुई है।

फोटो:- 11

अगली परीक्षा की तैयारी : आंचल

आंचल ने बताया कि परीक्षा को लेकर बिल्कुल भी तनाव नहीं था। अच्छी तैयारी से परीक्षा भी अच्छी हुई है। उनका ध्यान अब अगले विषय की परीक्षा की है। परीक्षाएं अच्छी होने से उत्साह बढ़ा है। जिससे अन्य विषयों की तैयारी भी अच्छी चल रही है।

यशिका।

यशिका।

यशिका।

यशिका।

यशिका।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें