फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: वर्क वीजा पर ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 7 लाख रुपये ठगे

Sun, 17 Aug 2025 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। विदेश भेजने के नाम पर ग्लोबल इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड के संचालकों व स्टाफ पर एक और मामला दर्ज हुआ। इस बार जम्मू कालोनी-बी निवासी अभिनव शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की। अभिनव का आरोप है कि उसे वर्क वीजा पर ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर आठ लाख रुपये की ठगी हुई। इसमें गांधीनगर पुलिस ने अजीत सिंह, उसकी पत्नी रमनदीप कौर, बेटे तरनप्रीत सिंह के अलावा अजय, प्रदीप व गौरव को नामजद कर लिया।
पुलिस को दी शिकायत में अभिनव शर्मा ने बताया कि 12वीं पास कर वह नौकरी के लिए विदेश जाना चाहता था। इसके लिए यमुनानगर के ग्लोबल इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड के दफ्तर गया। वहां अजय कुमार, प्रदीप सिंह, रमनदीप कौर व तरनप्रीत सिंह से मुलाकात हुई। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी का ऑस्ट्रेलिया की कंपनियों से करार है और वे उसे ऑस्ट्रेलिया में नौकरी करने भेज देंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वीजा लगने पर दिल्ली के शांति पैलेस होटल में ऑस्ट्रेलिया की कंपनी के अफसरों से मुलाकात कराएंगे। वहां नौकरी का एग्रीमेंट होगा। इसकी एवज में आठ लाख रुपये मांगे। पिता के साथ ग्लोबल इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड के दफ्तर जाकर आठ लाख रुपये दिए। इसके बाद उक्त कंपनी के लोगों के कहने पर दिल्ली में बताए होटल में पहुंचे, पर वहां कंपनी के नाम से कोई कमरा बुक नहीं था।
कंपनी के लोगों से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि दूसरे होटल में कमरा बुक कर लो, वे कमरा बुक कराने का खर्च आकर दें देगे। मगर वहां न तो ग्लोबल इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड से कोई आया और न ऑस्ट्रेलिया की कंपनी से कोई। बाद में ग्लोबल इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड के सभी लोगों के मोबाइल फोन नंबर बंद थे। तब ठगी का शक हुआ। दिल्ली से लौटकर यमुनानगर कंपनी के दफ्तर पहुंचे, वहां ताला लगा मिला।
विज्ञापन

बार-बार फोन करने पर भी कंपनी के लोगों से संपर्क नहीं हुआ। इस दौरान उसकी तरह ठगी का शिकार हुए अन्य पीड़ितों की भीड़ लगी थी और हंगामा हुआ। इस मामले में पुलिस ने कई पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज किया। अभिनव ने बताया कि उसने भी मामले में एसपी को शिकायत दी। थाना गांधीनगर से जांच अधिकारी बलबीर सिंह ने बताया कि शिकायत पर अजीत सिंह व उसकी पत्नी रमनदीप कौर, बेटे तरनप्रीत सिंह के अलावा अजय, प्रदीप तथा गौरव पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें