फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू गर्ल्स कॉलेज में 660 सीटें, दाखिले के लिए रहेगी मारामारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। उच्चतर शिक्षा निदेशालय द्वारा स्नातक कक्षाओं में दाखिले को लेकर शेड्यूल जारी किए जाने के बाद शहर के कॉलेेजों में हलचल शुरू हो गई है। 12वीं के बाद उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छुक छात्राओं के लिए हिंदू कन्या महाविद्यालय बेहतरीन विकल्प हैं। शिक्षा, खेल, एनएसएस, एनसीसी में अव्वल होने के कारण इस कॉलेज में लड़कियां दाखिला लेने के लिए उत्साहित रहती हैं।
इस बार यहां भी सीट को लेकर मारामारी रहेगी। हिंदू कन्या महाविद्यालय में विभिन्न संकायों की कुल 660 सीट हैं। 12वीं का परिणाम आने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने दाखिला प्रक्रिया की तैयारियां शुरू कर दी है। हरियाणा बोर्ड और केंद्रीय बोर्ड दोनों का परिणाम शत प्रतिशत आया है। ऐसे में दोनों बोर्ड से जितने विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, कॉलेजों में सीट उनसे काफी कम हैं।
विज्ञापन

ऐसे में मनपसंद कॉलेज में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों में अभी से होड़ मची है। हालांकि उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से 12 अगस्त से दाखिला प्रक्रिया के लिए आवेदन शुरू होने की अधिसूचना जारी की है, जिसके चलते विद्यार्थी अपने पसंदीदा कॉलेज में जानकारी ले रहे हैं। विभाग और कॉलेज प्रबंधन भी इस बार होने वाली मारामारी से अवगत है, जिसके लिए कॉलेज में पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
कॉलेज प्रवक्ता डॉ. निधि सैनी ने बताया कि छात्राओं के सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं, ताकि ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया में आने वाली परेशानियों का केंद्र पर समाधान किया जा सके। फीस से लेकर कक्षाओं तक की इन सहायता केंद्र से जानकारी मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि लड़कियों के लिए कॉलेज में बेहतर माहौल है। इसलिए शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने के लिए आती है।
उन्होंने बताया कि छात्राओं के लिए व्यावसायिक डिग्री के भी तीन कोर्स हैं। अन्य कोर्स में एडमिशन के लेने के साथ-साथ इनकी भी पढ़ाई की जा सकती है। इनमें वेब डिजाइनिंग, सौंदर्य प्रसाधन और योगा व न्यूट्रोलॉजी शामिल हैं। इन कोर्स में दाखिला लेकर छात्राएं अपना खुद का रोजगार भी अपना सकती हैं।
विज्ञापन

सारे प्रबंध पूरे किए : उज्ज्वला शर्मा
प्रिंसिपल डॉ. उज्ज्वला शर्मा ने बताया कि दाखिला प्रक्रिया के लिए सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। छात्राओं को परेशानी न हो इसके लिए सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं। ऑनलाइन जानकारी न मिलने पर आवेदन के इच्छुक कॉलेज से जानकारी ले सकते हैं। आवेदन से पहले विद्यार्थियों के सभी दस्तावेज की औपचारिक जांच की जाएगी, ताकि जानकारी अपलोड करते समय दिक्कत न आए। कॉलेज में छात्राओं के ऑनलाइन पंजीकरण की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें