फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कपालमोचन मेले के चार रूटों पर आज से चलेंगी 65 बसें

Mon, 11 Nov 2024 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कपालमोचन-आदिबद्री क्षेत्र में सोमवार से शुरू हो रहे अंतरराज्यीय मेले में श्रद्धालुओं के आने-जाने की सुविधा को यमुनानगर डिपो की पहले दिन 68 रोडवेज बसें चलने की तैयारी है। इसके लिए चार रूट तय किए गए हैं, जिनमें सबसे अधिक बसें कपालमोचन-आदिबद्री रूट पर लगाने की योजना है, जहां करीब 30 बसों को चलाया जाएगा। अन्य तीन रूटों में यमुनानगर बस स्टैंड 15, रेलवे स्टेशन 15, अंबाला पांच बसें प्रस्तावित हैंं।
अगले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या के साथ चारों रूटों पर बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। यमुनानगर डिपो पर रोडवेज बसों की संख्या 171 हैं। इनमें कई बसें सर्विस के लिए वर्कशॉप में रहती हैं। रूटीन में डिपो से करीब 160 बसें ऑन रूट रहती हैं। इनमें पहले दिन 68 बसों को मेले के चार रूटों पर लगाने के बाद अन्य रूटों के संचालन के लिए करीब सौ बसें रह जाएंगी।
विज्ञापन

इसमें भी मेले के अगले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के साथ साथ डिपो की बसों की संख्या भी मेले के रूट पर बढ़ाई जाएगी। मेले के आखिरी के दो दिन नाममात्र बसों को छोड़ सभी बसों को मेले के रूटों पर चलाने की तैयारी है। हालांकि इससे मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत होगी।
मेले के पांच दिन अन्य रूटों पर बसें ना मिलने या उनके फेरे कम होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ती तय है। मेले के रूटों पर बसें भेजने से डिपो से चल रहे लोकल व लांग रूटों से बसें व उनके फेरे कम करने पड़ेंगे। इससे खासकर विद्यार्थियों व नौकरीपेशा लोगों को अपने रूटों पर मेले के दौरान बसें ना मिलने से परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन

मेले के पहले दिन करीब 65 से 70 बसें चलाने की योजना है। इसके बाद मेले के अगले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर मेले के रूटों पर बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। पूरा प्रयास रहेगा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। - भीम सिंह, ड्यूटी इंस्पेक्टर, यमुनानगर डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें