फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से खाते से निकाले 60 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। साइबर ठगों ने महिला के खाते से 60 हजार रुपये निकाल लिए। जब महिला ने जांच करवाई तो पता चला कि उसके खाते से चेक के माध्यम से रुपये निकाले गए है। जबकि उसने बैंक से चेक बुक भी जारी नहीं करवाई हुई है। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रायपुर निवासी दर्शना ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका रेलवे रोड पर गीता भवन के पास यूनियन बैंक में खाता है। एक फरवरी को उसके खाते से अज्ञात ने चेक लगाकर 60 हजार रुपये निकाल लिए। जब उसके मोबाइल पर संदेश आया तो उसे इसका पता चला। दर्शना ने बताया कि उसके पास चेक बुक भी नहीं है। फिर भी उसके खाते से चेक के द्वारा रुपये निकाले गए। जब उसने इस संबंध में बैंक अधिकारियों से बातचीत की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जिस पर उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। शहर थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें