फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मंडियों से 57,610 मीट्रिक टन गेहूं के उठान का इंतजार

Wed, 29 Apr 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जगाधरी अनाज मंडी में लगे गेहूं के कट्टे। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले की अनाज मंडियों में गेहूं खरीद का कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। अब तक मंडियों में 2,93,222 मीट्रिक टन गेहूं की आवक दर्ज की गई है, जिसमें से 2,68,399 मीट्रिक टन की खरीद की जा चुकी है। वहीं कुल खरीदे गए गेहूं में से 2,10,789 मीट्रिक टन का उठान हो चुका है, जो लगभग 78.53 प्रतिशत है।
मंडियों में अभी भी 57,610 मीट्रिक टन गेहूं उठान के इंतजार में पड़ा हुआ है। इसी बीच मौसम के बदलते मिजाज ने किसानों और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। खराब मौसम के कारण खुले में रखे गेहूं के भीगने का खतरा मंडरा रहा है, जिससे गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है। किसानों को अब तक 580 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। भुगतान प्रक्रिया तेज गति से जारी है, जिससे किसानों को राहत मिल रही है।
विज्ञापन

वहीं, गेहूं की आवक में लगातार कमी आ रही है और अधिकतर मंडियां अब खाली होने लगी हैं। दिनभर में बहुत कम ट्रालियां ही मंडियों में पहुंच रही हैं। अनुमान है कि इसी सप्ताह के भीतर जिले में गेहूं की कटाई पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। खरीद एजेंसियों की बात करें तो खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 85,324 मीट्रिक टन, हैफेड ने 1,37,515 मीट्रिक टन और हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन ने 44,180.9 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है।
डीसी प्रीति के अनुसार व्यासपुर मंडी में 28,573 मीट्रिक टन, छछरौली अनाज मंडी में 32,818.1 मीट्रिक टन, गुमथला राव अनाज मंडी में 5,911 मीट्रिक टन, जगाधरी अनाज मंडी में 41,825 मीट्रिक टन, जठलाना अनाज मंडी में 4,300 मीट्रिक टन, खारवन अनाज मंडी में 4,702 मीट्रिक टन, प्रतापनगर अनाज मंडी में 35,508 मीट्रिक टनगेहूं खरीदा गया है। इसी तरह सरस्वतीनगर अनाज मंडी में 39,592.8 मीट्रिक टन की खरीद हुई है।
विज्ञापन

रादौर अनाज मंडी में 38,934 मीट्रिक टन, रणजीतपुर अनाज मंडी में 10,694 मीट्रिक टन, रसूलपुर अनाज मंडी में 8,337 मीट्रिक टन, साढौरा में 16,915 मीट्रिक टन और यमुनानगर अनाज मंडी में 289 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। डीसी ने उठान प्रक्रिया को और तेज करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मंडियों में पड़ा गेहूं जल्द सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा सके और संभावित नुकसान से बचाव हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें