फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्वास्थ्य जांच शिविर में 52 लोगों की हुई जांच

Thu, 25 Jun 2026 03:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
स्वास्थ्य जांच ​शिविर में लोगों को परामर्श देते चिकित्सक। स्वयं
विज्ञापन
यमुनानगर। जिला रेडक्रॉस समिति यमुनानगर द्वारा संचालित टीआई प्रोजेक्ट की ओर से रविदास मंदिर फर्कपुर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता प्रोजेक्ट डायरेक्टर संजीव कुमार धीमान ने की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से शिविर का आयोजन कर लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में डॉक्टर रितु मग्गो ने करीब 52 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की।
विज्ञापन

इस दौरान मरीजों का ब्लड प्रेशर, पल्स और शुगर स्तर जांचा गया। टीआई प्रोजेक्ट की ओर से जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। चिकित्सकों ने लोगों को दवाइयों के साथ उचित परहेज और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। शिविर के दौरान आईसीटीसी-ईएसआई की ओर से काजल ने लोगों को एचआईवी जांच के प्रति जागरूक किया और जांच सेवाएं भी प्रदान कीं। प्रोजेक्ट मैनेजर सुनीता शर्मा ने बताया कि टीआई प्रोजेक्ट पिछले आठ वर्षों से जिले में निरंतर एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान चला रहा है। इस अवसर पर मॉनिटरिंग एवं इवेल्यूएशन ऑफिसर जसबीर सिंह, दीपशिखा, सपना, कविता, प्रदीप, सतप्रकाश सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें