फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा : जिले के 560 घरों में पनप रहा मलेरिया का लारवा

विज्ञापन
विज्ञापन
मलेरिया का लारवा लोगों के कूलर, फ्रिज की ट्रे, छत पर टूटे पड़े बर्तन व टायर तथा गमलों में पनप रहा है। यह खुलासा मलेरिया विभाग की रिपोर्ट से हुआ है। दरअसल, इस साल जनवरी से लेकर अब तक मलेरिया विभाग ने जिला के 52321 घरों को चेक किया। जिनमें 560 घरों में मलेरिया का लारवा मिला है जोकि चौंकाने वाला है। वहीं अब तक सात केस मलेरिया के पॉजिटिव मिले हैं। जबकि 2018 में 55 केस पॉजिटिव मलेरिया के मिले थे। वहीं विभाग ने लारवा मिलने वाले घरों को नोटिस भेजे हैं।
विज्ञापन

मच्छरों को खत्म करने के लिए की जा रही स्प्रे : मलेरिया विभाग ने मच्छरों को खत्म करने के लिए गांवों मं आईआरएस (एंडी स्प्रे) की जा रही। जिसमें पहले राउंड में 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। शहरी क्षेत्र में मच्छर के लारवे को पनपने से रोकने के लिए 10 ब्रिडिंग चेकर रखे गए हैं। जो घर-घर जाकर कूलर, फ्रिज की ट्रे, छत पर पड़े टूटे बर्तन, टायर व गमले आदि में मच्छर के लारवे को चैक करते हैं और यदि लारवा पाया जाता है तो उसे नष्ट किया जाता है।
जागरूक करने के लिए लगाई ड्यूटियां : सक्षम, आशा, आंगनबाड़ी वर्कर, स्वास्थ्य कर्मचारियों तथा अन्य संस्थाओं द्वारा सभाएं, रैलियां व नुक्कड़ सभाएं के माध्यम से लोगों को मलेरिया के बचाव के बारे में जागरूक किया जा रहा है। यही नहीं इनसब के अलावा सात टीमों का भी गठन किया गया है। जिसमें एक सीनियर डॉक्टर व नर्स को शामिल किया गया है जो टीमों का नेतृत्व कर रहे हैं।
विज्ञापन

रोडवेज से खरीदा 200 लीटर काला तेल : उधर, मलेरिया विभाग मच्छरों को खत्म करने के लिए स्प्रे के अलावा रोडवेज विभाग से 200 लीटर काला तेल खरीदा है। जिसे जिला के पीएचसी व सीएचसी में भेजा गया। जिसका छिड़काव चिन्ह्ति किए गए स्थानों पर डाला जाएगा, ताकि मलेरिया का लारवा न पनप सके। इसके साथ विभागीय कर्मचारियों को आदेश दिए गए है वह इस मामले में कोई कोताही न बरते।
सात जगहों पर मिले मलेरिया के पॉजिटिव केस
जगह केस
प्रतापनगर 2
सरस्वती नगर 2
रादौर 1
साढौरा 1
यूपी 1
इस साल जनवरी से लेकर अब तक मलेरिया विभाग ने जिला के 52321 घरों को चेक किया। जिनमें 560 घरों में मलेरिया का लारवा मिला है जिन्हें नोटिस भेजे गए हैं। इसके अलावा रोडवेज विभाग से 200 लीटर काला तेल खरीदा गया है जिसे पीएचसी व सीएचसी में भेज दिया गया। इस तेल को उन जगहों पर डाला जाएगा जहां मच्छर पनप रहे हैं।
विज्ञापन

-डॉ. वागीश गुटेन, मलेरिया अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें