फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पटवारियों की हड़ताल से 500 इंतकाल और 2500 से ज्यादा प्रमाणपत्र अटके

Thu, 05 Feb 2026 03:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जगाधरी अनाजमंडी धरना स्थल पर सरकार के ​खिलाफ नारेबाजी करते पटवारी व कानूनगो। संवाद
विज्ञापन
जगाधरी। दी पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के बैनर तले चल रही कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान पटवारियों व कानूनगो ने जगाधरी अनाज मंडी में धरना देकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हड़ताल के कारण पटवारखानों में किसी प्रकार का कोई काम नहीं हुआ। इस दौरान सुबह लोग आए और निराश होकर लौट गए। वहीं, शाम को एसोसिएशन ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा कर दी। जिला प्रधान ने कहा कि सरकार ने उनके साथ बहाल कर दिए हैं। इसके बाद स्टेट कमेटी ने तुरंत प्रभाव से हड़ताल समाप्त कर दी है।वहीं, दूसरी तरफ तीन दिन हड़ताल होने के कारण जिले में करीब 500 इंतकाल और 2500 से ज्यादा प्रमाण पत्र अटक गए हैं।
विज्ञापन

एसोसिएशन का कहना है कि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। पटवारी अतिरिक्त समय देकर लंबित काम शीघ्र निपटाएंगे। तीसरे दिन हड़ताल का नेतृत्व एसोसिएशन जिला प्रधान रामफल ने किया। इस दौरान जिला प्रधान रामफल ने कहा कि सरकार ने निलंबित किए छह पटवारियों को बहाल कर दिया है। उनके साथियों की बहाली से सभी पटवारियों व कानूनगो में खुशी है। मांग पूरी होने पर स्टेट कमेटी ने हड़ताल समाप्त कर दी है। वहीं तीसरे दिन भी पटवारियों व कानूनगो के हड़ताल पर रहने से लोगों के काम अटके रहे। सबसे ज्यादा परेशानी प्रमाण पत्र बनवाने वाले लोगों को हुई। चूंकि इन दिनों पटवारियों के पास विभिन्न प्रमाण पत्र बनाने के ज्यादा आवेदन हैं। इस दौरान रामवती, कांता रानी वे जाति प्रमाण पत्र बनवाने आए थे। उन्हें नहीं पता था कि हड़ताल चल रही है। इसी तरह शुभम, प्रतीक ने बताया कि उन्हें डोमिसाइल बनवाना है, जो उन्होंने शिक्षण संस्थान में देना है। इसी तरह इंतकाल, गिरदावरी सहित अन्य काम भी अटके पड़े हैं। तीन दिन से पटवारियों व कानूनगो के हड़ताल पर होने से करीब 500 इंतकाल अटके हुए हैं। वहीं, 2500 से ज्यादा विभिन्न तरह के प्रमाण पत्र लंबित हैं। काम न होने से लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है।
एसोसिएशन प्रधान रामफल ने कहा कि सरकार ने उनकी मांग मान ली है और हड़ताल समाप्त कर दी गई है। वीरवार से नियमित रूप से पटवारी व कानूनगो कार्यालय में उपस्थित होंगे और काम करेंगे। लोगों को दिक्कत न हो, इसके लिए लंबित काम भी जल्दी निपटाए जाएंगे। इस दौरान पूर्व प्रधान अभिषेक कुमार, जिला संयोजक देवी चरण फौजी, अवतार सिंह, नरेंद्र, दीपक वालिया, अंकुश शर्मा, गौरव राणा, संदीप कुमार, मनिंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, रवींद्र सिंह, सोवित सैनी, रणजीत सिंह सहित सभी पटवारी व कानूनगो उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें