फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शराब कारोबारी से मांगी 50 लाख की रंगदारी

Wed, 09 Apr 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

यमुनानगर। खेड़ी लक्खा सिंह में 26 दिसंबर को जिन तीन युवकों को गोलियों से भूनकर हत्या की गई थी। अब उनके साथी शराब कारोबारी रिंकू राणा को विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल कर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। आरोप है कि यह रंगदारी कुख्यात नोनी राणा ने मांगी है।
रविवार रात आरोपी ने व्हाट्सएप कॉल कर रुपये देने को कहा है। यह सुनकर घबराए कारोबारी ने थाना छप्पर पहुंच कर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने कुख्यात नोनी राणा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी नोनी राणा पर पहले भी रंगदारी, फिरौती, हत्या के प्रयास समेत कई मामले दर्ज है।
विज्ञापन


गोलनी गांव निवासी रिंकू राणा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका शराब का कारोबार है। वह चार पांच साल से इस कारोबार में है। उसके हरनौल व खानपुर सर्कल में शराब ठेके है। तीन साल पहले कुख्यात नोनी राणा ने उससे शराब ठेके चलाने की एवज पर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी, लेकिन उसने नहीं दी। रंगदारी न देने पर नोनी राणा ने उस पर खेड़ी लक्खा सिंह वाले शराब ठेके पर फायरिंग कराई थी।
इसमें उसका पार्टनर अर्जुन राणा, महावीर व सचिन बाल बाल बच गए थे। इस केस में पुलिस ने काला राणा गैंग के सदस्य संदीप उर्फ लौटा व सिकंदर को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद भी उसे फोन कर कई बार रंगदारी मांगी गई। इसी बीच 26 दिसंबर को खेड़ी लक्खा सिंह में जिम के बाद फायरिंग हुई। जिसमें जिम के बाहर खड़े उसके दोस्त अर्जुन राणा, पंकज मलिक व विरेंद्र राणा की मौत हो गई।
उस दिन वह जिम नहीं गया था, इसलिए वह बच गया था। तब नोनी राणा से इस हत्याकांड की जिम्मेवारी ली थी। रिंकू राणा ने बताया कि बीते रविवार रात करीब साढ़े दस बजे उसके व्हाट्सएप पर विदेशी नंबर 351922289423 से दो कॉल आई। लेकिन उसने नहीं उठाई। बाद में उसे पांच संदेश भेजकर फोन उठाने की धमकी दी गई। इसके बाद करीब पौने 11 बजे फिर से उसी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई।
फोन करने वाले ने खुद को नोनी राणा बताया। आरोपी ने उसे धमकी देते हुए कहा कि तुमने न तो शराब ठेकों में हमारा हिस्सा डाला और न ही रुपये भिजवाए। तेरे तीन साथियों को इस दुनिया से दूर भेज चुके है। अब तेरी व तेरे परिवार का नंबर है। सलामती चाहते हो तो 50 लाख रुपये तीन दिन के अंदर हमारे साथियों को दे आओं। यह सुनने के बाद उसके होश उड़ गए। रिंकू ने बताया कि कॉल करने वाला नोनी राणा ही था। वह उसकी आवाज को अच्छे से पहचानता है। छप्पर पुलिस ने मामले में नोनी राणा को नामजद कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

फायरिंग कर तीन दोस्तों को उतारा था मौत के घाट

26 दिसंबर को रादौर थानाक्षेत्र के खेड़ी लक्खा सिंह गांव में पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर जिम के बाहर शूटरों ने फायरिंग की थी। इस जिम से निकले पंकज मलिक, वीरेंद्र और अर्जुन की मौत हो गई थी। इस मामले में 12 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इस वारदात से कुछ दिन पहले भी गोलनी निवासी रिंकू राणा से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। उसने रुपये नहीं दिए थे। बाद में उस पर फायरिंग हुई थी।
विज्ञापन


रिंकू राणा की शिकायत पर गैंगस्टर नोनी राणा के खिलाफ रंगदारी मांगे जाने का केस दर्ज कर लिया है। पूर्व में भी इससे रंगदारी मांगी गई थी, तभी से उसे दो पुलिसकर्मियों की सुरक्षा दे रखी है। प्रमोद कुमार, प्रभारी थाना छप्पर यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें