फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नोडल आईटीआई में तीसरे दिन 45 ने लिया दाखिला

Fri, 25 Jul 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। आईटीआई में प्रवेश के लिए वीरवार को तीसरे चरण की ऑनलाइन प्रक्रिया का तीसरा दिन रहा। इस दौरान विद्यार्थी दाखिला लेने के लिए सुबह से ही नोडल आईटीआई में पहुंचने लगे। तीसरे दिन की प्रक्रिया में कुल 45 विद्यार्थियों ने दाखिला करवाया।
करीब 20 विद्यार्थियों ने प्रक्रिया पूरी की लेकिन फीस जमा नहीं करवाई। इस दौरान करीब 125 विद्यार्थी मूल दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया में शामिल हुए लेकिन उन्होंने दाखिला नहीं लिया। अब तक नोडल आईटीआई की कुल 1348 में से 695 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं और 653 सीटें अभी खाली हैं। तीसरे चरण के तीसरे दिन की प्रक्रिया के बाद आईटीआई की 51 प्रतिशत सीटों पर दाखिले हो चुके हैं।
विज्ञापन

आईटीआई में प्रवेश के लिए तीसरे चरण की तीन दिन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। तीसरे चरण में कुल 382 विद्यार्थियों को सीटें आवंटित की गई थीं। इनमें से 144 सीटों पर विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं। इस चरण की 238 सीटें अभी रिक्त हैं। पहले दिन कुल 41 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया था। वहीं, दूसरे दिन 68 विद्यार्थियों ने फीस जमा कर अपनी सीट पक्की की थी। वीरवार को तीसरे दिन 45 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। इस प्रक्रिया के अभी दो दिन शेष हैं।
इसके अलावा विभाग ने शनिवार और रविवार का अवकाश घोषित किया है। इसके चलते 26 व 27 को आईटीआई संस्थान बंद रहेंगे और दाखिला प्रक्रिया नहीं होगी। इस दिन होने वाली प्रक्रिया 28 व 29 को संचालित की जाएगी।
तीसरी वरीयता सूची के बाद 653 सीटें रिक्त
नोडल आईटीआई में सबसे ज्यादा ट्रेड और यूनिट संचालित की जा रही हैं। नोडल आईटीआई में 32 ट्रेड की 83 यूनिट संचालित हैं जिसमें कुल 1348 सीटें उपलब्ध हैं। इनमें से 695 पर दाखिले हो चुके हैं और 653 सीटें अभी रिक्त हैं। तीसरी वरीयता सूची में सीट आवंटित होने के बाद भी प्रमुख ट्रेड में सीटें खाली हैं। कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्क मेंटेनेंस की 48 में से 40 सीटें आवंटित होने के बाद चार सीटें खाली हैं। इलेक्ट्रॉनिक मशीन की चार सीटें खाली हैं। फिटर ट्रेड की छह सीटें रिक्त हैं। रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग टेक्नीशियन की चार सीटें खाली हैं। इसके साथ इलेक्ट्रिशियन की मात्र दो सीटें रिक्त हैं। स्टेनोग्राफर की छह, मशीनिस्ट की छह, वेल्डर की 120 में से 18, कोपा 120 में से 14 और प्लंबर की 96 में से 57 सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन


आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया सुचारू चल रही है। इस बार शनिवार व रविवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण संस्थान बंद रहेगा। इस दिन की प्रक्रिया सोमवार व मंगलवार को होगी। अब तक 695 सीटें भर चुकी हैं। - दीपेश महेंद्रू, प्राचार्य नोडल आईटीआई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें