फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: वाहनों की चेकिंग कर किया 4.32 लाख का जुर्माना

Wed, 02 Apr 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला प्रशासन व खनन विभाग द्वारा 1692 वाहनों की चेकिंग के दौरान 1 वाहन सीज कर तथा 7 वाहनों के चालान कर 4 लाख 32 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि अवैध खनन की रोकथाम के लिए अलग-अलग स्तर पर टीमों का गठन कर मॉनिटरिंग की जा रही है।
इसी कड़ी के तहत एसडीएम छछरौली की टीमों द्वारा 946 वाहनों की चेकिंग की गई। इसी प्रकार एसडीएम जगाधरी की टीमों द्वारा 169 वाहनों की चेकिंग के दौरान 1 वाहन सीज कर 4 लाख 26 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। उन्होंने बताया कि एसडीएम रादौर की टीमों द्वारा 466 वाहनों की चेकिंग के दौरान 7 वाहनों का चालान कर 6 हजार रुपये का जुर्माना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एसडीएम व्यासपुर की टीम द्वारा 111 वाहनों की चेकिंग की गई। डीसी ने बताया कि जिला से निकल रही यमुना नदी सहित अन्य स्थानों पर अवैध खनन रोकने व बिना ई-रवाना बिल के निकलने वाले खनिज वाहनों पर पूरी संजीदगी के साथ मॉनिटरिंग की जा रही है। जिला में दिन-रात जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त टीमें जहां सड़कों पर बिना ई-रवाना बिल के खनिज वाहनों की जांच कर रही है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें