फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घर से काम का झांसा देकर 43 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एक महिला को घर से काम करने का झांसा देकर उससे ऑनलाइन ठगी कर ली गई। टास्क पूरा करने के नाम पर अलग-अलग 43 हजार रुपये ले लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
न्यू हमीदा काॅलोनी निवासी महिला ने साइबर क्राइम थाने में एक शिकायत दी। महिला का कहना है कि मई माह में उसके व्हाट्सएप पर एक लिंक आया। इसमें घर बैठे वर्क फ्राॅम होम का विज्ञापन था। महिला ने लिंक पर क्लिक किया तो व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ गई। जहां पर पर उसके टॉस्क पूरा करने का काम दिया गया। इसके लिए उसे टेलीग्राम ग्रुप में एड कर लिया गया। कुछ दिन बाद एक हजार रुपये प्रोफाइल आईडी बनाने के नाम पर लिए।
विज्ञापन

इसके बाद दो हजार रुपये मांगे और कहा कि अब उसका मुनाफा शुरू हो गया है। कुछ दिन बाद आरोपी ने उसे 10 हजार रुपये टॉस्क के लिए जमा कराने के लिए। टॉस्क पूरा होने पर मुनाफा खाते में डालने का झांसा दिया गया। महिला ने 10 हजार रुपये भी ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद 30 हजार रुपये की मांग की गई।
विज्ञापन

जैसे-तैसे ब्याज पर पैसे लेकर उन्होंने 30 हजार रुपये भी ऑनलाइन जमा करा दिए। इसके बाद अगले टॉस्क के लिए 50 हजार रुपये जमा करने को कहा गया। लेकिन, महिला ने पैसे जमा करने से इंकार कर दिया तो उसे ग्रुप से ब्लॉक कर दिया। महिला की शिकायत पर थाना साइबर क्राइम पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें