फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के ताले तोड़ मिड डे मील की चार क्विंटल गेहूं व 50 किलो चावल चुराया

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने सांगीपुर के सरकारी स्कूल के दफ्तर के ताले तोड़कर बच्चों के लिए रखा मिड-डे-मील का राशन चोरी कर लिया। पुलिस ने स्कूल के अध्यापक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जींद के गांव सिंहाना निवासी पवन कुमार ने बताया कि वह सांगीपुर के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में अध्यापक है। आठ जून को वह स्कूल से छुट्टी करके अपने घर चले गए थे। सुबह करीब नौ बजे जब वह स्कूल में आए तो उन्होंने देखा की स्कूल के दफ्तर का ताला टूटा हुआ था। अंदर से कमरे से 8 कट्टे गेहूं व एक कट्टा चावल गायब थे। जांच करने पर 4 क्विंटल गेहूं व 50 किलो चावल चोरी मिला। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। उल्लेखनीय है कि सरकारी स्कूल सांगीपुर में काफी समय से चौकीदार नहीं है। जिसका लाभ उठाकर चोरों ने स्कूल में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें