फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बदलकर मिल से सेवानिवृत कर्मी के खाते से उड़ाए 4.20 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
जोडियो स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम बूथ में किसी ने शुगर मिल से सेवानिवृत्त सुखबीर सिंह का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से अलग अलग तारीखों में चार लाख 20 हजार रुपये निकाल लिए। रुपये निकलने का पता चलने पर उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव ममीदी निवासी सुखबीर सिंह ने फर्कपुर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शुगर मिल से सेवानिवृत्त होने पर उसे 8.34 लाख रुपये मिले थे। दो जून को वह जोड़ियो स्थित एचडीएफसी के एटीएम से रुपये निकलवाने आया था। यहां उसने अपने खाते से 12 हजार रुपये निकलवाए थे। इस दौरान किसी ने उसका एटीएम बदल लिया। 12 जून को उसके बेटे ने उसका मोबाइल चेक किया तो पता चला कि छह जून से 12 जून के बीच उसके खाते से चार लाख 20 हजार रुपये निकले हुए थे। उसने जांच की तो उसे पता चला कि दो जून को जब वह एचडीएफसी के एटीएम में गया था वहां पर उसका एटीएम कार्ड बदल गया था। उसके पास जो एटीएम कार्ड है वह किसी सुरेश रानी नाम की महिला का है। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। फर्कपुर थाना पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एसआई सोमेश पाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें