फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विभिन्न अपराधों में संलिप्त 38 आरोपी पकड़े

Sun, 21 Jul 2024 03:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला पुलिस ने विभिन्न अपराधों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने पिछले कुछ दिनों के दौरान 38 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को चले विशेष अभियान के तहत सभी अपराध जांच शाखा एवं थाना व चौकी स्तर पर टीमों का गठन किया गया।
जिला पुलिस की विभिन्न टीमों ने आबकारी अधिनियम के तहत दो मुकदमे दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध देशी शराब की 36 बोतल व 15 पव्वे बरामद किये। विशेष अभियान के तहत एनडीपीएस के लिए दो मामले दर्ज किए गए। पुलिस चौकी हमीदा की टीम ने 8.60 ग्राम स्मैक व एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने 11040 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना छछरौली की टीम ने जुआ अधिनियम के तहत 1560 रुपए बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए 5 उद्घोषित अपराधी व 4 बेल जंपरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की जो काफी लंबे अरसे से पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहे थे। इस विशेष अभियान में जिला पुलिस की विभिन्न जांच इकाइयों ने विभिन्न पुराने आपराधिक मामलों में फरार चल रहे 18 आरोपियों को गिरफ्तार करने में विशेष सफलता प्राप्त की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें