फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: न्यूजीलैंड भेजने का झांसा देकर 3.43 लाख ठगे, दो पर प्राथमिकी

Thu, 02 Apr 2026 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। विदेश भेजने के नाम पर दो शातिर ठगों ने दो युवकों और एक युवती को न्यूजीलैंड भेजने का झांसा देकर 3 लाख 43 हजार रुपये हड़प लिए। पुलिस ने शिकायत पर रवि और बलविंद्र सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यमुनानगर निवासी जसविंद्र कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी कमलदीप कौर, मनदीप सिंह और उसका भाई सर्वजीत सिंह रोजगार के लिए विदेश जाना चाहते थे। इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि रवि और बलविंद्र सिंह लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं। शिकायत के अनुसार 22 नवंबर 2025 को सभी यमुनानगर बस स्टैंड पर आरोपियों से मिले। आरोपियों ने उन्हें न्यूजीलैंड भेजने का भरोसा दिलाया और इसके बदले 3 लाख 43 हजार रुपये ले लिए। आरोपियों ने जल्द वीजा और यात्रा की प्रक्रिया पूरी कराने का आश्वासन दिया था। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी उन्हें विदेश नहीं भेजा गया। जब पीड़ितों ने आरोपियों से संपर्क किया तो वे टालमटोल करते रहे और कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित पक्ष ने पुलिस में शिकायत दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें