फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन ठगी कर व्यक्ति के तीन खातों से निकाले साढ़े 34 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। गांधी नगर थाना क्षेत्र के त्यागी गार्डन निवासी सुरेंद्र कुमार के साथ साइबर ठगों ने ऑनलाइन ठगी करके उसके तीन अकाउंट से साढे़ 34 हजार रुपये निकाल लिए। उसे जब इस बारे में पता चला तो उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

त्यागी गार्डन निवासी सुरेंद्र कुमार ने गांधी नगर पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि उसके एसबीआई, आईसीआईसीआई और यूनियन बैंक में खाते है। उसने बताया कि 12 मई को अज्ञात व्यक्ति ने उसके एसबीआई अकाउंट से दो बार में साढ़े नौ हजार और दस हजार रुपये निकाल लिए। इसी प्रकार उसके आईसीआईसीआई बैंक से 9,999 व 1012 रुपये तथा यूनियन बैंक से 3,997 रुपये निकाल लिए। उसने बताया कि इस संबंध में न तो उसके पास कोई फोन आया और न ही उसने किसी से ओटीपी या एटीएम पासवर्ड शेयर किया। फिर भी उसके साथ ठगी हो गई। सदर थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह का कहना है कि मामले में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें