फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जिले की 31 हजार महिलाओं को प्रति माह मिलेंगे 2,100 रुपये

Fri, 26 Sep 2025 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर

सार

यमुनानगर के जिला सचिवालय में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी एप के शुभारंभ पर सैकड़ों महिलाएं एकत्रित हुईं। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रति माह 2100 रुपये आर्थिक सहायता मिलेगी। कार्यक्रम में महिलाओं के रजिस्ट्रेशन और दस्तावेजों की जांच की गई।
विज्ञापन
कागजों की जांच कराने के लिए लगी महिलाओं की भीड़। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दीन दयाल लाडो लक्ष्मी एप के शुभारंभ को लेकर जिला सचिवालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने शिरकत की। वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस एप का पंचकूला से शुभारंभ किया। जिसका लाइव कार्यक्रम में मौजूद सभी अधिकारियों व महिला पात्रों को दिखाया गया।
जिले की 31 हजार महिलाओं को प्रति माह 2100 रुपये मिलेंगे। कार्यक्रम के बाद उपस्थित महिलाओं के रजिस्ट्रेशन किए गए और उनके दस्तावेजों में जो कमियां थी उन्हें मौके पर ही दुरुस्त किया गया। वहीं मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऐसे महापुरुष थे जिन्होंने भारत की आत्मा को समझकर एकात्म मानववाद का दर्शन दिया। उनका अंत्योदय सिद्धांत तो ऐसा दीपक है, जो सबसे निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति को सबसे पहले रोशन करता है। अंत्योदय अर्थात समाज का अंतिम व्यक्ति, गरीब किसान, मजदूर बहन, ग्रामीण युवा का उत्थान ही राष्ट्र का उत्थान है।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव-2024 के समय अपने संकल्प पत्र में महिलाओं को हर माह 2,100 रुपये की वित्तीय सहायता देने का संकल्प लिया था। ऐसे में 2025-26 के बजट में मुख्यमंत्री सैनी ने 5,000 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान कर दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की घोषणा की थी, जिसका विधिवत रूप से प्रदेश के सभी 22 जिलों में शुभारंभ किया गया।
इस योजना का लाभ 23 वर्ष से 60 वर्ष की आयु की उन विवाहित व अविवाहित बहनों को मिलेगा, जिनके परिवार की सालाना आय एक लाख रुपये से कम है। पात्र महिलाओं को 2,100 रुपये मासिक आर्थिक सहायता उनके बैंक खातों में दी जाएगी। आरंभ में प्रदेश की लगभग 22 लाख माताओं बहनों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

सांस्कृतिक केंद्र खोले जा रहे
मंत्री राणा ने कहा कि प्रदेशभर में महिला सांस्कृतिक केंद्र खोले जा रहे हैं। अब तक 203 महिला सांस्कृतिक केंद्र खोले गए हैं। महिलाओं के स्वास्थ्य के साथ-साथ सुरक्षा के लिए महिला हेल्पलाइन नंबर-1091 स्थापित किया गया है। प्रदेश में 33 महिला पुलिस थाने खोले गए हैं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, उपायुक्त पार्थ गुप्ता, अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा, पूर्व चेयरपर्सन रोजी मलिक आनंद, पूर्व चेयरमैन राम निवास गर्ग, जगाधरी के एसडीएम विश्वनाथ, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार, डीआईओ विनय गुलाटी, डीडीपीओ नरेन्द्र सिंह, जिला कल्याण अधिकारी अनु बंसल, जिला कार्यक्रम अधिकारी मिक्षा रंगा आदि मौजूद रहे।

कागजों की जांच कराने के लिए लगी महिलाओं की भीड़। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें