फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 31 नए केस मिले, इतने ही हुए ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले में रविवार को कोरोना के 31 केस मिले हैं। वहीं 31 मरीज महामारी को मात देकर घर लौट गए हैं। इसके बाद जिले में कोविड-19 का रिकवरी रेट 97.99 प्रतिशत हो गया है। ये जानकारी डीसी पार्थ गुप्ता ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में कुल आबादी का 49.53 प्रतिशत का कोरोना टेस्ट हो गया है। अब तक जिले में कुल 30332 केस कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 80 यमुनानगर के बाहर के हैं। अब तक जिले में 29725 कोरोना संक्रमित लोग ठीक हो चुके हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे सरकार की ओर से जारी कोविड-19 से बचाव के लिए गाइडलाइन का पालन करें। सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि अब जिले में कोरोना के 153 सक्रिय केस हैं। जिसमें से 119 लोग घर पर व 34 मरीज अस्पताल मेें दाखिल हैं। अभी तक कुल 595434 सैंपल ले लिए गए हैं, जिनमें से 559685 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 1245 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। उन्होंने बताया कि जिला में 861 एक्टिव माइक्रो कंटेनमेंट जोन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें