फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

71 परीक्षा केंद्रों पर 30873 विद्यार्थी देंगे 10वीं व 12वीं की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी की 10वीं व 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर डीसी पार्थ गुप्ता ने सोमवार को मुकंद लाल नेशनल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अधिकारियों व केंद्र अधीक्षकों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारी और केंद्र अधीक्षकों से बोर्ड परीक्षा सजग होकर कराने की हिदायत दी।
विज्ञापन

पार्थ गुप्ता ने कहा कि किसी भी शिक्षा बोर्ड की परीक्षा विशेष मायने रखती है। हर किसी की 25-30 वर्ष की आयु परीक्षा देने में ही गुजर जाती है। बोर्ड की परीक्षाओं में यह आकलन होता है कि विद्यार्थियों ने पढाई में कितनी मेहनत की है और अध्यापकों ने बच्चों को पढ़ाने में कितनी मेहनत करवाई है। बोर्ड की परीक्षाएं फेयर व विदआउट चिटिंग यानि नकल रहित तरीके से होनी चाहिए। जिले में नकल के मामले नाममात्र ही होते हैं। फिर भी संबंधित अधिकारियों और केंद्र अधीक्षकों को अपनी ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी से निभानी चाहिए। शिक्षा विभाग के अधिकारी व केंद्र अधीक्षकों के कंधों पर यह विशेष भार है कि वह पूरी तरह सजग होकर बोर्ड परीक्षा पूर्ण करवाएं।
जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक ने कहा कि हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी की 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए 71 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिन पर 30873 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। 71 में से 15 परीक्षा केंद्र ऐसे हैं जिन पर केवल 10वीं कक्षा के विद्यार्थी ही परीक्षा देंगे। जबकि 56 परीक्षा केंद्रों पर 10वीं व 12वीं दोनों की परीक्षा होगी। 16795 विद्यार्थी 10वीं कक्षा व 14078 विद्यार्थी 12वीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षा देंगे। परीक्षाएं 30 मार्च से 29 अप्रैल तक करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि 10वीं के विद्यार्थियों को 24 पेज तथा 12वीं में 32 पेज की ओएमआर उत्तर पुस्तिका बोर्ड की तरफ से दी जाएगी। बैठक में उप जिला शिक्षाअधिकारी शिव कुमार धीमान, एमएलएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल सुरेश कुमार नरूला सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें