फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सांसद खेल महोत्सव के लिए 30 हजार ने कराया पंजीकरण

Sun, 26 Oct 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
सांसद नवीन जिंदल से मुलाकात करते भाजपा नेता अमित गर्ग। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। सांसद नवीन जिंदल के नेतृत्व में आयोजित होने वाले सांसद खेल महोत्सव को लेकर युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है। पूरे कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में अब तक तीन लाख से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है। रादौर विधानसभा क्षेत्र में यह संख्या 30 हजार पार कर गई है। यह जानकारी भाजपा नेता अमित गर्ग ने दी।
उन्होेंने बताया कि सांसद नवीन जिंदल स्वयं एक खिलाड़ी हैं और खेल महोत्सव को लेकर बेहद उत्साहित हैं। प्रतिभागियों में खेलों के प्रति उत्साह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया अभियान के संदेश को भी जन-जन तक पहुंचाने का जुनून देखा जा रहा है। नवीन जिंदल का मानना है कि इस आयोजन से क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को पहचान मिलेगी और ग्रामीण अंचलों में भी खेलों के प्रति रुचि बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन खेलों के माध्यम से फिटनेस और टीम भावना को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही युवाओं में आत्मविश्वास और अनुशासन का भी विकास होगा। यह महोत्सव केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं को नशे से दूर रखने, फिटनेस और टीम भावना को बढ़ावा देने का अभियान है। खेल महोत्सव में 15 खेल विधाओं को शामिल किया गया है। जिनमें क्रिकेट, कुश्ती, वालीबाॅल, एथलेटिक्स और पोलो का डेमोस्ट्रेशन मैच प्रमुख हैं। इस मौके पर उनके साथ एडवोकेट विजय चमरोड़ी व संजू कांबोज मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें