संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सीआईए वन की टीम ने शराब की पेटियों से लदी गाड़ी को पकड़ा है। तलाशी लेने पर गाड़ी से 300 पेटी शराब की पकड़ी है। गाड़ी चालक बरामद शराब का कोई परमिट व लाइसेंस नहीं दिखा सका। पुलिस ने आरोपी गाड़ी चालक रणजीत काॅलोनी निवासी जयबीर सिंह पर केस दर्ज कर लिया है।
सीआईए वन की टीम को सूचना मिली थी कि रणजीत कॉलोनी निवासी जयबीर सिंह एल 13 गोदाम एसएम वाइन से शराब लेकर निकलेगा। वह बिना लाइसेंस व परमिट के शराब लेकर आ रहा है। इस सूचना पर टीम ने महाराणा प्रताप चौक के पास रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने गाड़ी को जांच के लिए रोका। चालक ने पूछताछ में बताया कि गाड़ी में देसी शराब की पेटियां लोड हैं। इन पेटियों के संबंध में फार्म एल-32 परमिट नंबर दिखाया लेकिन वह ट्रांजिट पास व मार्का डिटेल के दस्तावेज नहीं दे सका।
गाड़ी की जांच की गई तो उसमें से 100 पेटी बोतल, 100 पेटी अध्धा व 100 पेटी पव्वा की बरामद हुई। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। उधर एमएस वाइन फर्म के प्रवक्ता का कहना है की कुछ भी गलत नहीं है उन्होंने एक्साइज विभाग में ऑनलाइन अप्लाई किया हुआ था जांच एजेंसी को वह अपना पक्ष मजबूती से देंगे।