फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अमेरिका भेजने के नाम पर पूर्व वायुसैनिक से 30 लाख हड़पे

Sat, 06 Sep 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बेटे को अमेरिका का वर्क परमिट दिलाने के नाम पर पूर्व वायुसैनिक गुरमेल सिंह से 30 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोप गढ़ी मुंडो निवासी जनकराज व उनकी पत्नी, बेटे, दो बेटियों व सेक्टर-17 निवासी महेंद्र सिंह सहगल पर है। शिकायत पर थाना शहर जगाधरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में सत्संग विहार कॉलोनी निवासी गुरमेल सिंह ने बताया कि वह अपने बेटे को वर्क परमिट पर अमेरिका भेजना चाहता था। इसके लिए लोन भी लिया था। सेक्टर-17 स्थित गुरुद्वारा में माथा टेकने के लिए जाता था, जहां गढी मुंडो निवासी जनकराज से मुलाकात हुई।
विज्ञापन

जनकराज ने बताया था कि उसकी दो बेटियां कनाडा में रह रही हैं। उसका चावल का कारोबार है। जनकराज से मिलना जुलना बढ़ गया। उससे बेटे के विदेश जाने के बारे में बात की तो उसने बताया कि उसका दोस्त चंडीगढ़ में रहता है। जिसके माध्यम वह लोगों को विदेश भेजने का कार्य करता है। वह उसके बेटे को अमेरिका में सेटल करा देगा।
विज्ञापन

यदि वहां नहीं हुआ तो अपनी बेटियों के माध्यम से कनाडा भिजवा देगा। इसके लिए जनकराज ने 30 लाख रुपये का खर्च बताया। उसने 30 लाख रुपये व बेटे के दस्तावेज दे दिए। काफी समय बीतने के बाद भी जब बेटे का वीजा नहीं लगा तो जनकराज, उसकी पत्नी सतविंद्र कौर, बेटे पुचू व सेक्टर-17 निवासी महेंद्र सिंह सहगल से बात की। उन्होंने ने आश्वस्त किया कि जल्द ही वीजा लग जाएगा। ऐसा न होने पर जब उनसे रुपये वापस मांगे तो वह गाली गलौज करने लगे। साथ ही झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगे। तब इसकी शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें