संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। यमुनानगर में सोमवार रात खरीद-फरोख्त के लिए पंजाब से एक युवती को बुलाया गया। युवती को कस्टमर को सप्लाई किया जाना था। मगर पैसे को लेकर तीन युवकों में झगड़ा हो गया। युवती की खरीद-फरोख्त करने के आरोप में करनाल के न्यू प्रेम नगर निवासी जुझार सिंह, लवाना निवासी रोहित व अमन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। युवती का मेडिकल कराया गया।
मामले में सेक्टर 17 थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।
सेक्टर 17 वाइन शाप के पास संदिग्ध हालत में एक युवती मिली। उससे पुलिस ने बातचीत की तो पता लगा कि इस युवती को पंजाब के अमृतसर से समर नाम के युवक ने बुलवाया है। उसे किसी को बेचने के लिए यहां पर बुलवाया गया है। यहां लवाना निवासी रोहित व अमन मिले। वह अपने साथ करनाल की न्यू प्रेम कालोनी निवासी झुजार सिंह के पास लेकर गए।
इससे पहले झुजार ने अपने मोबाइल से अमन के गूगल पे में 5800 रुपये डाले। करनाल पहुंचने पर झुजार सिंह ने युवती को नापसंद कर दिया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी भी हो गई। इसके बाद वह युवती को लेकर यहां आ गए। सेक्टर 17 मार्केट के पास वह युवती को किसी अन्य को बेचने की फिराक में थे। इतने में ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।