फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: समाधान शिविरों में अब तक पहुंचीं 274 शिकायतें

Fri, 15 Nov 2024 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम कार्यालय में लगाए गए समाधान शिविर में अब तक कुल 274 शिकायतें आ चुकी हैं। इनमें से 96 का समाधान किया जा चुका है, जबकि 48 शिकायतें रद्द की गई। लंबित शिकायतों की निगम अधिकारी जांच कर रहे हैं। ये ऐसी शिकायतें है, जिनमें दस्तावेज, मौके का मुआयना करने व जांच की आवश्यकता है।
वहीं वीरवार को नगर निगम कार्यालय यमुनानगर में उप निगम आयुक्त डाॅ. विजय पाल यादव की अध्यक्षता में आयोजित समाधान शिविर में कुल दो शिकायतें पहुंचीं। इनमें एक शिकायत परिवार पहचान पत्र व दूसरी शिकायत स्पीड ब्रेकर बनाने संबंधित रही। इसी तरह जगाधरी स्थित नगर निगम कार्यालय में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। वीरवार को यहां कोई थी फरियादी शिकायत लेकर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप निगम आयुक्त डाॅ. विजय पाल यादव ने कहा कि वे नगर निगम संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान कराने के लिए समाधान शिविर में शिकायत कर सकते हैं। वार्ड एक से सात तक के निवासी जगाधरी स्थित नगर निगम कार्यालय व वार्ड आठ से 22 के निवासी यमुनानगर स्थित निगम कार्यालय में आयोजित शिविरों में अपनी समस्या की लिखित में शिकायत लेकर आए। समाधान शिविर सुबह नौ बजे से 11 बजे तक लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें