फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मंडियों में 2.7 लाख एमटी गेहूं की आवक

Wed, 30 Apr 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले की अनाज मंडियों में 280773 मीट्रिक टन (एमटी) गेहूं की आवक हो चुकी है। इसमें से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 102643 एमटी, हैफेड ने 145773 एमटी व हरियाणा वेयर हाउस कारपोरेशन ने 32357 एमटी गेहूं की खरीद की है।
डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि कुल आवक में 2.1 लाख एमटी गेहूं का उठान हो चुका है, जो 78 प्रतिशत है। बिलासपुर मंडी में 31,865 एमटी, छछरौली मंडी में 33,889 एमटी, गुमथला राव मंडी में 6,807 एमटी, जगाधरी मंडी में 41,501 एमटी, जठलाना मंडी में 4,682 एमटी, खारवन मंडी में 4,941 एमटी, प्रताप नगर मंडी में 38,087 एमटी, सरस्वतीनगर में 40,573 एमटी, रादौर में 40,064 एमटी, रणजीतपुर मंडी में 10,752 एमटी, रसूलपुर मंडी में 8,442 एमटी, साढौरा मंडी में 18,890 एमटी व यमुनानगर मंडी में 280 एमटी गेहूं की आवक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी पार्थ गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनाज मंडियों में पेयजल, सफाई व शौचालय, बिजली व्यवस्था का विशेष ध्यान रखें, ताकि किसानों को गेहूं बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हों, ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें