जठलाना। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने गांव के ही युवक पर दुष्कर्म करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी युवक फरमान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
शिकायत में युवती ने बताया कि करीब तीन माह पहले उसकी गांव के फरमान नामक युवक से दोस्ती हुई थी। इसके बाद आरोपी उसे बार-बार मिलने के लिए बुलाने लगा। इसी दौरान एक दिन फरमान ने उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ दिन पहले आरोपी रात के समय घर में घुस आया और उसके साथ गलत काम किया। फरमान उस घर से भागने का दबाव बना रहा है। मना करने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। संवाद