बिलासपुर। खंड के गांव पीपलीवाला में अज्ञात लोगों ने पंचायती भूमि में खड़े 22 पेड़ काट लिए। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर करवाई शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि बीडीपीओ कार्यालय से शिकायत में बताया कि गांव पीपलीवाला में चुहड़पुर श्मशान भूमि व हड्डा रोड़ी की पंचायती जगह में 22 से अधिक सफेदा, शीशम व जामुन के पेड़ खड़े थे। कुछ दिन पूर्व अज्ञात लोगों ने बिना अनुमति से पेड़ काट लिए। जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि बीडीपीओ के माध्यम से शिकायत मिली थी जिस पर पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। संवाद