फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पॉलिटेक्निक में दूसरी काउंसलिंग के पहले दिन हुए 22 दाखिले

Fri, 03 Jul 2026 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
राजकीय पॉलिटे​क्निक में दस्तावेज जांचते समिति सदस्य व उप​स्थित विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। चौधरी रणबीर सिंह राजकीय बहुतकनीकी संस्थान (पॉलिटेक्निक) में दाखिले की दूसरी काउंसलिंग भी उम्मीद के अनुरूप रफ्तार नहीं पकड़ सकी। दूसरी वरीयता सूची में सीट पाने वाले 71 में से केवल 20 विद्यार्थियों ने ही पहले दिन रिपोर्ट कर दाखिला लिया। शेष विद्यार्थियों के पास रिपोर्टिंग के लिए शुक्रवार अंतिम दिन है।
निर्धारित समय तक रिपोर्ट नहीं करने पर उनकी सीटें स्वत: रद्द हो जाएंगी। संस्थान में अब भी 376 सीटें रिक्त हैं, जिससे सभी सीटें भरना प्रबंधन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। संस्थान प्रशासन के अनुसार दूसरी वरीयता सूची में विभिन्न ट्रेडों के लिए 71 विद्यार्थियों को सीटें आवंटित की गई थीं। पहले दिन रिपोर्ट करने वाले 22 विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच के बाद उनका दाखिला सुनिश्चित कर दिया गया।
विज्ञापन

अधिकांश सीट आवंटित पर विद्यार्थियों के नहीं पहुंचने से दाखिला प्रक्रिया की रफ्तार धीमी रही। दाखिला समिति सदस्यों का कहना है सूची में दूसरे जिलों के विद्यार्थियों को भी सीटें आवंटित हुई हैं। इनमें से कई विद्यार्थियों ने दूरी का हवाला देते हुए रिपोर्ट नहीं की। ऐसे विद्यार्थियों का मानना है कि वे आगामी ओपन काउंसलिंग में शामिल होकर अपनी पसंद के ट्रेड में सीट मिलने की संभावना बढ़ा सकते हैं।
यही कारण है कि उन्होंने अभी रिपोर्ट नहीं करने का निर्णय लिया है। दाखिला प्रक्रिया का यह रुझान पहली वरीयता सूची में भी देखने को मिला था। पहली सूची में 145 विद्यार्थियों को सीटें आवंटित की गई थीं, लेकिन इनमें से केवल 82 विद्यार्थियों ने ही दाखिला लिया था। करीब 40 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सीट मिलने के बावजूद प्रवेश नहीं लिया, जिसके चलते बड़ी संख्या में सीटें खाली रह गईं।
संस्थान प्रशासन ने दूसरी वरीयता सूची में सीट प्राप्त सभी विद्यार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के भीतर संस्थान पहुंचकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ रिपोर्ट करें। समय सीमा समाप्त होने के बाद सीट स्वत: निरस्त कर दी जाएंगी और उन्हें आगामी प्रक्रिया के तहत अन्य अभ्यर्थियों को आवंटित किया जाएगा। ऐसे में समय पर रिपोर्टिंग करना विद्यार्थियों के हित में रहेगा।
विज्ञापन

संस्थान में 376 सीटें रिक्त : दीपक मेहता
दाखिला समिति के इंचार्ज दीपक मेहता ने बताया कि दूसरे चरण में भी कम संख्या में विद्यार्थियों के पहुंचने से संस्थान में रिक्त सीटों की संख्या 376 है। अब संस्थान की नजर दूसरी काउंसलिंग की अंतिम रिपोर्टिंग और उसके बाद होने वाली ओपन काउंसलिंग पर टिकी है। अधिकारियों को उम्मीद है कि ओपन काउंसलिंग में अधिक विद्यार्थी भाग लेंगे और रिक्त सीटों पर दाखिले की संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें