फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: 20 विद्यार्थियों को मिला केयू का मेरिट सर्टिफिकेट

Wed, 22 Jul 2026 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
साढौरा में प्रिंसिपल व शिक्षकों के साथ मेरिट सर्टिफिकेट पाने वाली छात्राएं। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। डीएवी कॉलेज के 20 एनएसएस स्वयंसेवकों को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का एनएसएस मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है। यह सर्टिफिकेट कॉलेज में अध्ययन के दौरान कम से कम दो साल तक एनएसएस के नियमों के अनुसार निरंतर उत्कृष्ट सेवा देने पर दिया गया।
प्राचार्य डॉ. तेजवीर सिंह ने सभी सम्मानित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि यह सम्मान उन स्वयंसेवकों को प्रदान किया जाता है जो एनएसएस के माध्यम से उत्कृष्ट सेवाएं देते हैं। इसमें न्यूनतम 240 घंटे का समाज सेवा कार्य तथा सात दिवसीय विशेष शिविर में सक्रिय भागीदारी अनिवार्य होती है।
विज्ञापन

एनएसएस प्रभारी डॉ. दर्शन लाल एवं डॉ. योगेश मोहन ने बताया कि यह सर्टिफिकेट गुरप्रीत कौर, इशिका, निशा, निकिता, सोनिया, अंजली, पायल, निधि, ईशा, पलक, कृष्णा, सुहानी, प्रियंका, शिवानी, पल्लवी, सानिया, अनु, पूजा, वर्षा व मीनू पांडे को प्रदान किया गया है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से संस्थान में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

एनएसएस प्रभारी इन स्वयंसेवकों ने समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान और जागरूकता अभियानों में उत्कृष्ट कार्य कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी यह मेरिट सर्टिफिकेट विद्यार्थियों को भविष्य में उच्च शिक्षा एवं रोजगार के अवसरों में भी विशेष लाभ प्रदान करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें