जेएमआईटी कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्थी व अन्य। प्रवक्ता
रादौर। शहर के जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में मंगलवार को बीबीए एवं बीसीए के नए विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन सप्ताह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक संस्कृति से परिचित कराने के साथ उनके व्यक्तित्व, रचनात्मकता, तकनीकी दक्षता एवं व्यावसायिक कौशल का विकास करना रहा। संस्थान के निदेशक डॉ. एसके गर्ग, प्रबंधन विभाग की अध्यक्षा डॉ. अनुजा गोयल एवं बीबीए इंचार्ज राहुल शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ रचनात्मक सोच, मानसिक सजगता, व्यावहारिक कौशल एवं टीम भावना विकसित करने का अवसर मिल रहा है। संवाद