फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सरोजनी कॉलोनी में 18.61 लाख से बनेगी गली व स्टॉर्म वाटर लाइन

Fri, 09 Jan 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
सरोजनी कॉलोनी में विकास कार्य का शिलान्यास करते विधायक, मेयर व अन्य। प्रवक्ता
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की कड़ी में नगर निगम ने वार्ड नंबर 22 की सरोजनी कॉलोनी को बड़ी सौगात दी है। वीरवार को मेयर सुमन बहमनी और विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने 18.61 लाख रुपये की लागत से बनने वाली गली एवं स्टॉर्म वाटर लाइन का शिलान्यास किया। इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या से राहत मिलने के साथ-साथ लोगों का आवागमन भी सुगम होगा।
विज्ञापन

मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि बरसात के दिनों में जलभराव से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। गली निर्माण और स्टॉर्म वाटर लाइन से पानी की निकासी सुचारू होगी, जिससे कॉलोनीवासियों को साफ-सुथरा और सुरक्षित वातावरण मिलेगा। उन्होंने बताया कि नगर निगम की प्राथमिकताओं में जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करना शामिल है और इसी दिशा में शहर के विभिन्न वार्डों में निरंतर विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जमीन पर उतारने का काम नगर निगम प्रभावी ढंग से कर रहा है। मेयर के नेतृत्व में नगर निगम क्षेत्र में विकास की गति तेज हुई है। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 22 में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं और भविष्य में भी क्षेत्र की जरूरतों के अनुरूप नई योजनाएं लाई जाएंगी। वार्ड पार्षद रुचि शर्मा ने कहा कि इस परियोजना से साफ-सफाई, जल निकासी और आवागमन की व्यवस्था बेहतर होगी। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सरोजनी कॉलोनी के निवासियों को रोजमर्रा की समस्याओं से राहत मिलेगी। इस अवसर पर नगर निगम के सहायक अभियंता सुरेंद्र दहिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष शुभम राणा व अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें